सहारनपुर की रामपुर विधानसभा (06) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव और टिकट दावेदार नरेश अठवाल ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने क्षेत्र में बदहाल सड़कों, बिजली संकट, बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के बीच बेरोजगारी व पेपर लीक के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नरेश अठवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो क्षेत्र का विकास, रोजगार, बिजली और गड्ढा मुक्त सड़कें उनकी पहली प्राथमिकता होगी।